जयपुर : बाइक की शव यात्रा निकाल कांग्रेस ने किया पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का विरोध

By: Ankur Mon, 08 Mar 2021 10:55:28

जयपुर : बाइक की शव यात्रा निकाल कांग्रेस ने किया पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का विरोध

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम आम इंसान की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार विरोध कर रही हैं। बीते दिन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रकोष्ठ से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मोटर साईकिल की शव यात्रा निकाली। इस दौरान पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला भी फूंका गया। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेन्द्र सेन के नेतृत्व में ये प्रदर्शन हुआ। इस मौके पर सेन ने कहा कि आज रसोई गैस के दामों में बेहताशा बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे मध्यम वर्ग के परिवार का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। बढ़ती महंगाई के कारण आज गरीब तबका आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है।

प्रदर्शन में महामंत्री भंवर लाल विश्नोई, भवानी शंकर माली, जिला संयोजक अजय सैनी सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। यहां सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय से संसार चंद्र रोड तक मोटरसाइकिल की शव यात्रा निकाली। इस शव यात्रा पर मोटर साईकिल के ऊपर पेट्रोलिय मंत्री का पुतला भी रखा था। इसके बाद संसार चंद रोड पर पहुंचकर सभी ने केन्द्र की मोदी सरकार और पेट्रोलिय मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उसके बाद मंत्री का पुतला फूंका।

सेन ने कहा परेशानियों के बावजूद केन्द्र सरकार पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सहित अन्य जरूरी उपभोग की चीजों के दामों को कंट्रोल करने के बजाए उन्हें बढ़ा रही है। इसका सीधा असर आमजनता की जेब पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमारा प्रदर्शन का उदेश्य जनता की वाजिब मांग को उठाना और केन्द्र की मोदी सरकार को महंगाई के प्रति सचेत करना है।

ये भी पढ़े :

# International Women's Day: राष्ट्रपति और पीएम ने नारी शक्ति को किया सलाम, मोदी बोले - भारत को महिलाओं की उपलब्धियों पर गर्व

# MP News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, आज इन जगहों पर फ्री में घूम सकेगी

# अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिला सफाई कर्मचारियों संग मुख्यमंत्री शिवराज ने सड़क पर लगाई झाड़ू

# Corona Updates: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में मिले 18 हजार से ज्यादा संक्रमित

# ममता बंगाल की बेटी नहीं, घुसपैठियों की मौसी और रोहिंग्याओं की चाची हैं : शुभेंदु अधिकारी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com